दया कम्युनिटी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी , BJP के अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बैद्यनाथ रावत जी से मुलाकात करते हुए
दया कम्युनिटी फाउंडेशन द्वारा किए गए वादे के अनुसार शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर और संगोष्ठी के संबंध में, साथ ही तीनों दिव्यांग बहनों की सहायता के विषय में Baijnath Rawat, अध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग, उत्तर प्रदेश से मुलाकात कर वार्ता की गई।
अध्यक्ष महोदय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इन तीनों दिव्यांग बहनों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि वे स्वयं रक्तदान शिविर और संगोष्ठी में शामिल होकर हम सभी का उत्साहवर्धन करेंगे।
इसके लिए हम अध्यक्ष महोदय का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
🙏💐 🌹🌹🙏
आपका अपना
आकाश आजाद यादव
राष्ट्रीय अध्यक्ष – दया कम्युनिटी फाउंडेशन
राष्ट्रीय शूटर एवं राष्ट्रीय साइक्लिंग चैंपियन
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें