नहर का पानी बना किसानों के फसलों के तबाही का कारण
आजमगढ़ जिले के फूलपुर तहसील क्षेत्र में नहर विभाग की कथित लापरवाही से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। मंगलवार रात सारदा सहायक खंड बत्तीस, फूलपुर रजवाहा से निकली अम्वारी माइनर ओवरफ्लो होकर टूट गई, जिससे दर्जनों बीघा फसल जलमग्न हो गई।
इस घटना से गेहूं, सरसों, अरहर, चना और मटर जैसी फसलें पानी में डूबकर बर्बाद हो गईं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार किसानों को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है। अम्वारी पाण्डे का पूरा गांव में लगभग 10–12 बीघा फसल प्रभावित हुई है।
प्रभावित किसानों—राजनाथ बिंद, सिदेसर पाण्डे, जितेन्द्र यादव, रामसिंघार बिंद, सीताराम यादव, रमेश पाण्डे, अनिल पाण्डे और मुनिलाल राजभर—ने नहर विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि धान की रोपाई के समय पर्याप्त पानी नहीं मिलता, जबकि गेहूं के सीजन में जरूरत से अधिक पानी छोड़ दिया जाता है, जिससे माइनर नहर ओवरफ्लो होकर खेतों में घुस जाती है।
किसानों ने बर्बाद हुई फसलों का सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें