भोजपुरी कलाकार पवन सिंह के नाम पर 14 लाख रुपये ठगी का है मामला - 50% हिस्सेदारी देने की हुई थी बात FiR पर पुलिस कर रही जाँच

आजमगढ़ में भोजपुरी गायक पवन सिंह के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में अतरौलिया थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार अमेठी निवासी दिव्यान्श सिंह उर्फ कबीर ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर बताया कि वह स्वयं एक म्यूजिक कलाकार हैं और क्लब, रेस्टोरेंट व पार्टियों में गिटार बजाने के साथ म्यूजिकल बैंड शो करते हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात मोहम्मद खुरशीद अहमद और उनके पार्टनर टीना भाई से हुई।

शिकायत के अनुसार दोनों ने उनके गीतों की सराहना करते हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह के नाम पर बड़ा शो कराने का प्रस्ताव दिया और 50 प्रतिशत मुनाफा देने का भरोसा दिलाया। कबीर ने इस संबंध में अपने मित्र निहाल सिंह से चर्चा की। बताया गया कि उनके परिचित निसान सिंह, नितिन सिंह और अमन सिंह का पवन सिंह से अच्छा संबंध है।
आरोप है कि पहले लखनऊ में और बाद में आजमगढ़ में बैठक हुई, जहां यह तय हुआ कि पवन सिंह एक शो के लिए 15 लाख रुपये लेते हैं, लेकिन 13 लाख रुपये में शो बुक कराया जाएगा। इसमें 9 लाख रुपये एडवांस और 4 लाख रुपये शो के दिन देने की बात कही गई।

पीड़ित का कहना है कि उन्होंने विभिन्न खातों के माध्यम से आरोपियों को 14 लाख रुपये से अधिक की धनराशि दे दी। लेकिन तय तारीख 31 दिसंबर 2024 को न तो शो हुआ और न ही पैसे वापस मिले। एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जब न शो हुआ और न धनराशि लौटी, तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की भूमिका और लेन-देन की जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मानव नवजागृति वेलफेयर एसोसिएशन कइसे हुई शुरुआत - ---

महाशिवरात्रि के अवसर पर किया भव्य जलप्याऊ समारोह का आयोजन

रिश्तों में आई दरार: पति-पत्नी का तलाक, सामान भी हुआ वापस!